अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सपा की होर्डिंग में बाबा साहेब की तस्वीर काटे जाने पर BJP leaders ने जताई कड़ी आपत्ति

On: April 30, 2025 11:40 AM
Follow Us:
BJP leaders
---Advertisement---

लखनऊ, । BJP leaders ने इस कृत्य की तीखी आलोचना करते हुए इसे बाबा साहेब और उनके अनुयायियों का अपमान करार दिया है।समाजवादी पार्टी के एक होर्डिंग में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर हटाकर उस स्थान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

BJP leaders ने कहा, ‘संकल्प पत्र’ में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान

BJP leaders डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “यह सपा की दूषित मानसिकता का प्रतीक है।” उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे सपा की दूषित मानसिकता बताते हुए कहा कि बाबा साहेब का इस प्रकार अपमान देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार में पहले भी अंबेडकर से जुड़ी संस्थाओं और जिलों के नाम बदले गए थे। उन्होंने इस कृत्य के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

BJP leaders अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा हमेशा से बाबा साहेब का अपमान करती आई है। होर्डिंग में खुद को बाबा साहेब के समकक्ष दिखाना एक गंभीर मानसिकता और कानूनी अपराध को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दलितों और वंचितों की योजनाएं सपा सरकार में खत्म कर दी गई थीं।

दलित चिंतक व विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अखिलेश यादव पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में दलित कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण को रोका गया। उन्होंने कहा कि अंबेडकरवादी समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहेब के समकक्ष खुद को प्रस्तुत करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस हरकत को माफ नहीं करेगी।

भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि यह होर्डिंग समाजवादी पार्टी की दोहरी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस पर चुप्पी उनकी मौन स्वीकृति को दर्शाती है। उन्होंने अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

BJP leaders यह होर्डिंग सपा की कुंठित मानसिकता का प्रतीक

प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने कहा कि यह होर्डिंग सपा की कुंठित मानसिकता का प्रतीक है और दलित समाज आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Badaun Neews: दोहरा हत्याकांड, पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका, डॉ. केबी त्रिपाठी को किया गया नजरबंद

Badaun News: HPCL ऑफिसर हत्याकांड की जांच के लिए आज आ सकती है एसआईटी

Badaun News: HPCL ऑफिसर हत्याकांड, प्रशासनिक अक्षमता और राजनीतिक दबंगई का परिणाम था दोहरा हत्याकांड

मुरादाबाद में हादसा : ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, उत्तराखंड के 3 युवकों की मौत

Electricity News: विधुत आपूर्ति के लिए किसान अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवाएं, कैपेसिटर लगवाने से निम्न फायदे : उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता

Badaun News: करोड़ों की ठगी के आरोपी आरके गोला के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू, बदायूं में चार बीघा भूमि कुर्क

Leave a Reply

error: Content is protected !!