अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- छात्राओं के लिए शिक्षा में हो गुणात्मक सुधार : अपर जिला जज शिव कुमारी

On: April 25, 2025 10:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

छात्राओं के लिए शिक्षा में हो गुणात्मक सुधार : अपर जिला जज शिव कुमारी
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूँ । जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुपालन में जिला विधि एक सेवा प्राधिकरण, द्वारा शुक्रवार को विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोगरा, सलारपुर में आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारम्भ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिव कुमारी ने कहा कि छात्राओं को शिक्षित होना चाहिऐ व अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सेवायें प्रदान की जाती है, यदि किसी प्रकार पीड़ित के अधिकारों का उल्लंघन होता है तो वह अपने शिकायती प्रार्थना-पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, व सम्बन्धित थाना में निःसंकोच केस दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने आस-पास के परिवेश में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, तथा स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने उत्पीडन के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया एवं घर से विद्यालय आने जाने पर छात्राओं को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से हेल्मेट व शीट वेल्ट आदि यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि असमय होने वाली गम्भीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इसके अतिरिक्त 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मे सुलह समझौते के आधार पर आप अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं।
वन स्टॉप सेन्टर की मैंनेजर, प्रतीक्षा मिश्रा ने राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा चलायी विभिन्न प्रकार की योजनाओं के वारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया।
कार्यकम का संचालन भी वन स्टॉप सेन्टर की मैंनेजर, प्रतीक्षा मिश्रा द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, का स्टाफ एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण, व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोगरा, सलारपुलाल की वार्डन, शशी राठौर व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!