अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- बदायूं जनपद लोक निर्माण विभाग की 174831.30 लाख रुपए की कार्य योजना शासन को स्वीकृति हेतु प्रस्तावित,

On: April 25, 2025 10:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं जनपद लोक निर्माण विभाग की 174831.30 लाख रुपए की कार्य योजना शासन को स्वीकृति हेतु प्रस्तावित,

उझानी बाईपास व रिंग रोड बनाने के लिए प्रयासरत केंद्रीय राज्य मंत्री बी0एल0 वर्मा

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूँ: । लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में कराए जाने वाले सड़कों के नवनिर्माण, पुनःनिर्माण, सुदृढीकरण व चौड़ीकरण, दीर्घ सेतु आदि के संबंध में बनाई गई 174831.300 लाख रुपए की कार्य योजना पर विचार हेतु आहूत बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा ने अधिकारियों को कराए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

डीएम अवनीश राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भेजी गई 2838 करोड़ रुपए की कार्य योजना में से 322 करोड़ रुपए के कार्याें की स्वीकृति मिल गई है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री बी0एल0 वर्मा ने कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी परस्पर विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान केन्द्र सरकार के कार्यकाल में करीब 58 हजार किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए है। विकासपरक अनेकों कार्य आमजन के हितार्थ कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में उझानी बाईपास व रिंग रोड बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बनाई गई कार्य योजना में जिन कार्यों की स्वीकृति प्रदान नहीं हो पाई है उनको पुनः शासन स्तर को भेजा जाए ताकि उनकी स्वीकृति प्राप्त हो सके तथा जो कार्य स्वीकृत हो गए हैं उनको जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के लिए भी कहा।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की जो कार्य योजना लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई है वह जनपद की एन0आई0सी0 वेबसाइट पर भी अपलोड कराई जाए। उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 प्रकरणों में प्राप्त आवेदनों का पुनः अवलोकन किया जाए तथा यदि किसी आवेदक द्वारा सड़कों के निर्माण, पुनःनिर्माण, सड़कों के सुदृढीकरण, चौड़ीकरण आदि को बनाने की मांग की गई है तो उन मांगों को भी निर्माण कार्य योजना में सम्मिलित कराएं।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड नरेश कुमार ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिन गांवों व मजरों की आबादी 150 से अधिक है और वह किसी मार्ग से नहीं जुड़े हैं, उन ग्रामों व मजरों में भी सड़क निर्माण कराए जाने हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 41 ब्लैक स्पॉट्स हैं जिनमें से 25 पर कार्य करने के लिए शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हुई है इन 25 में से दातागंज विधानसभा में 06, शेखपुर विधानसभा में 05, बदायूं विधानसभा में 06 तथा बिल्सी विधानसभा में 08 ब्लैक स्पॉट है।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व वैभव शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिशासी व सहायक अभियंता, सेतु निगम के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

बॉक्स…

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बदायूं _कासगंज मार्ग के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

 

बदायूं। केंद्रीय राज्य मंत्री बी0एल0 वर्मा ने शुक्रवार को बरेली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग के तृतीय चरण बदायूं कासगंज मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आदि दर्जनों नेता एवं अधिकारी मौजूद थे।

—-

.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!