श्रीनगर- पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अब Jammu and Kashmir के कुलगाम में भी आतंकी हमला होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घेरा है। दोनों तरफ से गोलीबारी की जा रही है।
Jammu and Kashmir से सिख श्रद्धालु बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में मत्था टेकने जाएंगे
बताया जा रहा है कि आतंकी यहां एक घर में छिपे हैं। वहीं, बारामूला के उरी सेक्टर में LoC के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश की गई थी। सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। यहां भी सर्चिंग जारी है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा था।
Jammu and Kashmir सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया
आतंकियों के पास से बरामद सामान में 2 असॉल्ट राइफले, गोला-बारूद और युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। इससे एक दिन पहले पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 27 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो टूरिस्ट और लोकल शामिल है। यहां भी बड़े स्तर पर आतंकियों की सर्चिंग जारी है।

