व्यापारी दुकान बंद करते समय सामान रखने गया था दुकान के अंदर,
बाइक से पहुंचे दो चोर व्यापारी की गोलक में रखें सत्तर हजार रुपए लेकर हुए रफूचक्कर, व्यापारी ने चोरों को दूर तक दौड़ाया, चोर बाइक पर बैठकर व्यापारी की आंख से हुए ओझल,
पीड़ित ने अज्ञात बाइक चोरों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी के कस्बा उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासी सुधीर उर्फ़ राजकुमार पुत्र शिवराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी राजा राम हलवाई के पीछे परचूनी की दुकान है रात 9:30 बजे की लगभग वह अपनी दुकान बंद करने के लिए दुकान के बाहर रखा सामान अंदर पहुंच रहा था की इसी बीच बाइक पर सवार तीन चोर उसकी दुकान पर पहुंचे जिसमें एक चोर दुकान के कुछ पीछे रुक गया बाइक लेकर जबकि दो चोर दुकान में प्रवेश कर गए वह दोनों दुकान की गोलक में रखें सत्तर हजार रूपए निकलकर भागने लगे प्रार्थी ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया तो उपरोक्त दोनों कर अपने साथी की बाइक जो पीछे खड़ा था बैठकर तीनों कर पल भर में ही भागने में सफल हो गए।
घटना से बाजार में हड़कंप मच गया पीड़ित व्यापारी सुधीर उर्फ़ राजकुमार ने व्यापारियों के साथ थाना कोतवाली उझानी पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने व्यापारी सुधीर उर्फ राजकुमार के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध संख्या 152 धारा 305 /e मैं मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
