चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह Saini ने मंगलवार को कहा कि हिसार एयरपोर्ट के निकट लगभग तीन हजार एकड़ में औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) स्थापित किया जाएगा।
मंडी में किसान की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करें अधिकारी: Saini
सैनी ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में जा बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नजदीक लगभग 3 हजार एकड़ में औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) स्थापित किया जाएगा। इस पर लगभग 4,680 करोड़ की लागत आएगी।
Saini ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
उन्होंने बताया कि आईएमसी हरियाणा सरकार नैशनल इन्डस्ट्रीअल कॉरिडर डेवलपमेंट के साथ मिलकर विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के विकसित होने से लगभग 32 हजार करोड़ का निवेश आने और दस हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

