अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sachdeva ने किया डॉ. अंबेडर की प्रतिमा का अनावरण

On: April 14, 2025 5:12 PM
Follow Us:
Sachdeva
---Advertisement---

नयी दिल्ली: भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयंति से एक दिन पूर्व रविवार को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र Sachdeva ने अपनी जन्मस्थली क्षेत्र काली मस्जिद डीडीए फ्लैट्स (सीताराम बाजार वार्ड) में ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

दिल्ली का सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ना चाहती है महुआ मोइत्रा: Sachdeva

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, श्री दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थिति रहे। इसके साथ ही इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार, पूर्व विधायक राजकुमार आनंद, पूर्व पार्षद श्री राकेश कुमार, प्रदेश भाजपा के सह-कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sachdeva  ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की

श्री चुघ और श्री गौतम ने लोगों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया और कहा, ” बाबा साहेब के स्मरण मात्र से हम में समाजिक चेतना आती है।”

वहीं, Sachdeva ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की और फिर अपने पैतृक स्थल जहां उनका जन्म हुआ, वहां भी जाकर समय बिताया और अपने पुराने दिनों को याद किया।

Sachdeva ने कहा, ” एक राजनीतिक कार्यकर्ता होते हुए मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैंने अपने जन्म स्थल पर एक ऐसे महान व्यक्ति की प्रतिमा का अनावरण किया है जो समाजिक न्याय और एकता के प्रतिक हैं।”

Sachdeva डॉ. अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के प्रतीक हैं

श्री सचदेवा ने कहा, “डॉ. अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के प्रतीक हैं। यह प्रतिमा हमें हमेशा याद दिलाती रहेगी कि एक बेहतर और समावेशी समाज की नींव उच्च विचारों और संघर्ष से पड़ती है। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पहल न केवल श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास भी है — जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!