अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाग जाओ नहीं तो हम भगा देंगे… America ने दे दी इन भारतीय छात्रों को धमकी, लगाए ये आरोप

On: April 11, 2025 3:55 PM
Follow Us:
America
---Advertisement---

नई दिल्ली- America सरकार ने भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द देश छोड़ने का आदेश दिया है। इन सैंकड़ों छात्रों का वीजा रद्द कर दिया गया है और उन्हें ईमेल भेजकर धमकी दी है कि जल्द से जल्द देश से भाग जाओ। इसमें ये भी लिखा है कि अगर खुद नहीं भागे तो हम भगा देंगे।

America में भारतीय मूल के पिता-पुत्री की हत्या

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की तरफ से भारतीय छात्रों को जो मेल भेजा जा रहा है, उसमें उन पर आरोप भी लगाए गए हैं। इनमें कई छात्र ऐसे भी हैं जो अमेरिकी कोर्ट में निर्दोष साबित हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की वजह से दुनिया में नया टैरिफ वॉर छिड़ गया है। इससे सभी देश पहले ही परेशान हैं। अब ट्रंप सरकार ने जिस तरह से छात्रों के खिलाफ रुख अपनाया है उसने एक नई समस्या को जन्म दे दिया है।

अमेरिका ने दुनिया के कई छात्रों को अमेरिका छोड़ने की हिदायत दी है, इनमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं। इनका वीजा रद्द कर दिया गया है और मेल भेजकर इन्हें इस बात की जानकारी भी दे दी गई है। इनसे कह दिया गया है कि वह खुद डिपोर्ट हो जाएं।

America ड्रंक ड्राइविंग और चोरी के आरोप लगाए गए

America  स्टेट डिपार्टमेंट की तरफ से भारतीय छात्रों को जो ईमेल भेजे गए हैं उनमें उन पर ड्रंक ड्राइविंग यानी नशे में वाहन चलाना और चोरी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि जिन छात्रों को को ईमेल मिला है, उनमें से ज्यादातर पहले ही अमेरिकी कोर्ट द्वारा निर्दोष करार दिए जा चुके हैं।

हालांकि अमेरिकी मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि डिपोर्ट उन छात्रों को किया जा रहा है जो ट्रंप सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। अमेरिका ने हाल ही में वीजा के लिए एक नया नियम बनाया था। यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने खुद ये बताया था कि मार्च से अमेरिका में वीजा के लिए अप्लाई करने वालों का सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाला जाएगा।

इसका उद्देश्य ये था कि जिन लोगों ने किसी भी तरह इजराइल या अमेरिका की सोशल मीडिया पर आलोचना की है उन्हें अमेरिका आने से रोका जा सके। इसके अलावा रूबियो ने अमेरिका में पढ़ रहे विदेशी छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रखने को कहा था। इसके बाद से अमेरिका में वीजा रद्द करने का काम तेजी पकड़ चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply