अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amit Shah 2026 के चुनावी गठबंधन की रणनीति पर चर्चा के लिए तमिलनाडु आएंगे

On: April 10, 2025 5:10 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

चेन्नई: केन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah 2026 के चुनावी गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु आएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों ने आज रात यह पुष्टि की कि श्री शाह कल लगभग 2245 बजे यहां पहुंचेंगे।

Amit Shah ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र

सूत्रों ने कहा कि Amit Shah के भाजपा की कोर कमेटी के साथ विचार-विमर्श करने की उम्मीद है जिसमें राज्य प्रमुख के अन्नामलाई, भाजपा विधायक दल के नेता नैनार नागेंद्रन और महिला मोर्चा प्रमुख सुश्री वनथी श्रीनिवासन सहित विधायकों सहित वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

Amit Shahने बताया कि श्री शाह से गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप देने और मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के साथ संबंधों को पुनर्जीवित करने पर उनके विचार जानने के लिए व्यापक विचार-विमर्श करने की उम्मीद है जो श्री अन्नामलाई के साथ कुछ मतभेदों के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर हो गया था।

Amit Shah के तुगलक तमिल पत्रिका के संपादक एस. गुरुमुथी से भी मिलने की उम्मीद 

श्री शाह के तुगलक तमिल पत्रिका के संपादक एस. गुरुमुथी से भी मिलने की उम्मीद है। इस पत्रिका की शुरुआत दिवंगत चो.एस. रामास्वामी ने की थी जो दिवंगत अन्नाद्रमुक नेता जे. जयललिता के राजनीतिक सलाहकार थे। सूत्रों ने यह भी कहा कि श्री शाह के अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं से मिलने की संभावना है ताकि संबंधों को फिर से आगे बढ़ाया जा सके। हाल ही में नई दिल्ली में श्री पलानीस्वामी की श्री अमित शाह के साथ बैठक के दौरान इसे ठोस रूप मिला है।

इस यात्रा के दौरान तमिलनाडु इकाई में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा भी विचार-विमर्श में उठने की उम्मीद है क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष श्री अन्नामलाई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अगले अध्यक्ष के चुनाव की दौड़ में नहीं हैं और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा की तमिलनाडु इकाई के लिए नए नेतृत्व का मुद्दा लगभग तय हो चुका है और इसकी घोषणा कल रात या आज हो जानी चाहिए थी। लेकिन इसमें कुछ देरी होती दिख रही है। उन्होंने कहा, ‘यह (आधिकारिक घोषणा) जल्द ही होगी।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!