अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अस्वस्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार असुरक्षित : Pawan Khera

On: March 24, 2025 12:24 PM
Follow Us:
Pawan Khera
---Advertisement---

पटना। कांग्रेस नेता Pawan Khera ने पटना पहुंचकर दावा कर दिया है कि नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मैदान में उतर रही है। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य विपक्षी दलों के लिए एक मुख्य मुद्दा होने जा रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर लगातार निशाना साधते रहे हैं।

अज्ञात व्यक्ति ने Pawan Kalyan को भेजे धमकी भरे संदेश

रविवार को न्यूज से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता Pawan Khera ने कहा कि बिहार में बहुत उथल-पुथल है और यह स्पष्ट है कि जब इतनी अशांति होती है, तो लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार अब बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस नेता Pawan Khera ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य एक चिंता का विषय है।

उनके बेहतर स्वास्थ्य की हम कामना करते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और बिहार की जो स्थिति है, उसे देखते हुए चिंता बढ़ जाती है। अस्वस्थ मुख्यमंत्री के हाथों में बिहार कितना सुरक्षित है यह एक गंभीर सवाल है। बिहार में पलायन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिससे बिहार के स्वाभिमान को चोट पहुंची है।

नौकरी की तलाश में बिहार के लोगों को पलायन करना पड़ता है। बिहार के पास संसाधन है, जिसके दम पर बिहार के लोग यहां पर रहकर काम कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरे प्रदेश के लोगों को भी यहां पर नौकरी दी जा सकती है।

Pawan Khera बिहार सत्याग्रह और क्रांतियों का जनक है

कांग्रेस नेता Pawan Khera ने कहा कि आज बिहार के लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं। यहां के नौजवानों में हुनर की कोई कमी नहीं है, पर उनके हुनर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। सीएजी की रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार के बच्चों में कुपोषण बढ़ता जा रहा है।

बिहार के सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। बिहार के आधे से ज्यादा अस्पतालों में स्टाफ और डॉक्टरों की कमी है। बिहार हमेशा देश को दिशा दिखाता है, इस बार भी दिशा दिखा सकता था, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री के कारण वो चूक गया। अब बिहार को बदलना है, तो बिहार की सरकार को बदलना है। ‘सरकार बदलो-बिहार बदलो’ ये नारा हम यहां से दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!