अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

AAP Party ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, मनीष सिसोदिया बनाए गए पंजाब के प्रभारी

On: March 21, 2025 7:36 PM
Follow Us:
AAP Party
---Advertisement---

नई दिल्ली- AAP Party की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक हुई। बैठक में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने मनीष सिसोदिया को पंजाब प्रभारी नियुक्त किया है, इसी तरह सत्येंद्र जैन को पंजाब का ही सह प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा सीएम ढूंढने में लगी, उधर दिल्ली के कई हिस्सों में बिजली गुल : AAP

AAP Party ने पंजाब की जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दी है। उन्हें राज्य प्रभारी का जिम्मा सौंपा है, जबकि सह प्रभारी सत्येंद्र जैन को नियुक्त किया है। आम आदमी पार्टी ने पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी और अंकुश नारंग, आभास चंदेला और दीपक सिंगला को सह प्रभारी बनाया है।

वहीं AAP Party  ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने मेहराज मलिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि मेहराज मलिक घाटी में ‘आप’ के इकलौते विधायक हैं।

आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। बता दें कि दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव ऐसे वक्त में हुआ है जब राजधानी में आप को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट चुनाव से लड़ा था।

AAP Party आतिशी ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

लेकिन, उन्हें भाजपा की शिखा राय के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली विधानसभा में ‘आप’ को 22 सीटों पर जीत मिली। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 48 सीटों के साथ 27 साल बाद राज्य में सरकार बनाने में सफल रही। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है, वहीं दुर्गेश पाठक को सह प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। साथ ही गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी और दुर्गेश पाठक को सह-प्रभारी बनने पर बधाई दी। उन्होंने पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनने पर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का विशेष प्रभार मिलने पर भी बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!