अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dr. Mohan की मौजूदगी में नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन कल

On: March 20, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Dr. Mohan
---Advertisement---

भोपाल: Dr. Mohan : राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा कल सुबह 10 बजे से नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन यहां के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सेमिनार में सायं 5:45 बजे शामिल होंगे। सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिभागी भाग लेंगे। सेमिनार का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय आनंद दिवस पर किया जा रहा है, जिसका समापन 21 मार्च को होगा।

सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी साबित होगा ‘नायब’ बजट : Jagmohan Anand

संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि दो दिवसीय सेमिनार के दौरान आनंद के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान एवं परिचर्चा सत्र आयोजित किये गये हैं। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में आनंद गतिविधियों से जुड़े संगठन और स्वयंसेवी सम्मिलित हो रहे है।

Dr. Mohan  सेमिनार में सायं 5:45 बजे शामिल होंगे

सेमिनार में भारतीयता में आनंद के आयाम, दैनिक जीवन में निरंतर आनंद, भारतीय संस्कृति एवं आनंद, एक आनंदित समाज के लिये वैज्ञानिक अंर्तदृष्टि का समीकरण विषय पर पहले दिन प्रो रजनीश अरोड़ा, स्वामी समर्पणानंद जी, डॉ एन. रविचंद्रन, रिटायर्ड आईपीएस मुकेश जैन आदि के व्याख्यान भी होंगे। बच्चों में मानवीय मूल, आंतरिक आनंद की अनुभूति विषय पर भी परिचर्चा सत्र आयोजित किये जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!