बहन के नाम से फर्जी रूप से चलता है इंस्टाग्राम आईडी, आई डी पर डालता है अश्लील पोस्ट,
परिवार दहशत में, परिवार की छवि खराब करने का कर रहा है प्रयास,
पीड़ित भाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध किया मामला दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं:- बदायूं जनपद के थाना कोतवाली कस्बा उझानी नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित भाई ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की अभय कुमार नाम का युवक उसकी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट डालता है तथा उसके द्वारा परिवार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है अश्लील पोस्टों के कारण परिजन काफी परेशान है।
पीड़ित भाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी अभय कुमार के विरुद्ध अपराध संख्या 97 धारा 391/2 आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी है।
