अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आकाश आनंद अब Bahujan Samaj Party से भी निष्कासित

On: March 4, 2025 5:58 PM
Follow Us:
Bahujan Samaj Party
---Advertisement---

लखनऊ: Bahujan Samaj Party के नेता आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्यवक सहित सभी पदों से हटाये जाने के एक दिन बाद ही अनुशासनहीनता के लिए पार्टी से भी निष्काशित कर दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख सुश्री मायावती ने सोमवार को खुद यह जानकारी दी।

Mayawati का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र

सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि आकाश आनंद अपनी गलतियों का पश्चताप करने और व्यवहार में परिपक्वता दिखाने के बजाय पार्टी के फैसलों पर लंबी चौड़ी प्रतिक्रिया देकर अनुशासहीनता कर रहे हैं इसलिए उन्हें Bahujan Samaj Party से निष्कासित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा , “ Bahujan Samaj Party की आल-इण्डिया की बैठक में कल श्री आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।

 

 

Bahujan Samaj Party की अनुशासन की परंपरा के अनुसार लिया गया

लेकिन इसके विपरीत श्री आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ।”

उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी की अनुशासन की परंपरा के अनुसार लिया गया है। उन्होंने कहा , “ अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए श्री आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।” उल्लेखनीय है कि रविवार को पार्टी अखिल भारतीय बैठक में आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निर्णय लिया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!