अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बुच के भ्रष्टाचार में शामिल रही है मोदी सरकार : Congress

On: March 3, 2025 1:42 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली। Congress ने कहा है कि प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी की पूर्व प्रमुख माधवी पुरी बुच के भ्रष्टाचार पर मुंबई की अदालत ने भी मुहर लगा दी है और अब साफ हो गया है कि श्रीमती बुच के साथ मोदी सरकार ने भी जमकर भ्रष्टाचार किया है इसलिए इस मामले की व्यापक स्तर पर जांच होनी चाहिए।

Congress ने दिए अकेले चुनाव लड़ने के संकेत

Congress ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा,“मुंबई की विशेष अदालत ने एंटी करप्शन ब्यूरो को श्रीमती बुच के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने कोर्ट ने श्रीमती बुच के साथ सेबी के कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि शेयर बाजार में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार के मामले में गंभीर सबूत मौजूद हैं।”

Congress सेबी ने एक ऐसी कंपनी को लिस्टिंग की इजाजत दी, जो मानकों को पूरा करने में नाकाम रही

पार्टी ने कहा,“आरोप है कि सेबी ने एक ऐसी कंपनी को लिस्टिंग की इजाजत दी, जो मानकों को पूरा करने में नाकाम रही थी। सेबी के इस फैसले से बाजार में हेरफेर हुआ और निवेशकों को नुकसान हुआ। आरोप यह भी है कि सेबी और कई कॉर्पोरेट संस्थाओं के बीच मिलीभगत थी जिसके कारण इनसाइडर ट्रेडिंग हुई और पैसे का गबन किया गया।”

सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस ने कहा,“इससे पहले भी माधबी पुरी बुच पर आरोप लगे थे कि उन्होंने और उनके पति धवल बुच अडानी ग्रुप से जुड़े ऑफशोर फंड में इन्वेस्टर थे। बुच दंपत्ति के पास बरमूडा और मॉरीशस के उन ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी थी, जो अडानी के भाई विनोद अडानी से जुड़े थे। सेबी में रहने के दौरान श्रीमती बुच की कंस्टल्टिंग फर्म ‘अगोरा पार्टनर्स’ में हिस्सेदारी थी, लेकिन उन्होंने अपने इन निवेशों के बारे में खुलासा नहीं किया था।”

 

 

Congress अब साफ है कि सेबी प्रमुख रहते हुए माधवी पुरी बुच ने जमकर भ्रष्टाचार किया

कांग्रेस ने कहा कि अब साफ है कि सेबी प्रमुख रहते हुए माधवी पुरी बुच ने जमकर भ्रष्टाचार किया और इसमें मोदी सरकार भी शामिल है। इसीलिए, हमारी मांग है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और जो भी दोषी हों, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद हमें उम्मीद है कि इस भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों का चेहरा और सच्चाई पूरे देश के सामने आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!