अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab में आप के 32 विधायक कांग्रेस के संपर्क में : बाजवा

On: February 25, 2025 3:22 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

चंडीगढ़: Punjab विधानसभा सत्र के दौरान राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ व नेता प्रतिपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (अाप) के 32 विधायक पाला बदलने के लिए उनके संपर्क में हैं। बाजवा ने यह दावा भी किया कि प्रदेश के मुख्मयंत्री भगवंत मान भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, ‘जैसे ही (अरविंद) केजरीवाल उन्हें हटाने का फैसला करेंगे, वह (मान) अपना सामान उठा कर उनके साथ (भाजपा) चले जाएंगे।’

Punjab सरकार ने 52 पुलिसकर्मी किए बर्खास्त, DGP बोले पुलिस में काली भेड़े बर्दाश्त से बाहर

Punjab विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बाजवा ने कहा, ‘हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस की मंशा प्रदेश सरकार को गिराने का नहीं है। मैं यह एक बार फिर से बोल रहा हूं, 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। न केवल विधायक, बल्कि मंत्री भी मेरे संपर्क में हैं। अमन अरोड़ा को भी इसकी जानकारी है।’

 

 

Punjab सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया

प्रताप बाजवा ने आरोप लगाया कि Punjab सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, वे सभी (आप विधायक) जानते हैं कि यह उनका आखिरी कार्यकाल है। टिकट पाने के लिए वे दूसरे दलों की ओर देख रहे हैं। मैं उनके (32 विधायकों) साथ संपर्क में हूं। हम देखेंगे कि किसे लाया जाना है, किसके चुनाव जीतने की संभावना है और किसके जीतने की संभावना नहीं है। यह उचित समय पर होगा।

बाजवा की भाजपा में एडवांस बुकिंग : अमन अरोड़ा
Punjab ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘बाजवा जी का भाजपा में शामिल होना लगभग निश्चित है। उन्होंने भाजपा के साथ अपनी एडवांस बुकिंग कर ली है।’ अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बाजवा से यह पूछना चाहिए कि वह कुछ दिन पहले बेंगलुरु में क्या कर रहे थे और भाजपा के किन वरिष्ठ नेता से उन्होंने मुलाकात की थी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!