अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Atishi ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, 2500 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने की योजना पर बैठक की मांग

On: February 22, 2025 5:00 PM
Follow Us:
Atishi
---Advertisement---

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता Atishi ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 2500 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने से जुड़ी योजना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। Atishi ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की माताओं और बहनों से यह वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए ₹2500 प्रतिमाह की योजना पास की जाएगी। यह वादा उन्होंने 31 जनवरी को द्वारका में आयोजित एक रैली में किया था और इसे मोदी की गारंटी बताया था। हालांकि, 20 फरवरी को भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना पास नहीं की गई।

भाजपा ने महिलाओं को दिया धोखा : Atishi

 

 

 

 

 

 

Atishi ने कहा कि दिल्ली की माताओं-बहनों ने पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास किया

Atishi ने कहा कि दिल्ली की माताओं-बहनों ने पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास किया था, लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। आतिशी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का विधायक दल 23 फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलने और इस योजना पर ठोस कार्यवाही की बात करने के लिए समय मांग रहा है। Atishi ने मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन किया कि वे अपनी व्यस्तता के बावजूद विधायक दल को मिलने का समय दें, ताकि योजना को लेकर आगामी कदमों पर चर्चा की जा सके।
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पत्र के जरिए अभी भी आम आदमी पार्टी विपक्ष में अपनी मजबूत स्थिति को दिखा रही है और वह भाजपा पार्टी के हर किए वादे और दावों को पूरा करवाने का दम रखती है। इसलिए लगातार शपथ ग्रहण के बाद आम आदमी पार्टी के हर नेता महिलाओं से जुड़ी इस गारंटी को लेकर भाजपा पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!