अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi ने रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री का किया निरीक्षण

On: February 22, 2025 11:43 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद Rahul Gandhi ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को रेल कोच कारखाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एक छोटे बच्चे ने उन्हें गुलाब का फूल दिया। उन्होंने उसके चश्मे की तारीफ भी की। राहुल गांधी रेल कोच फैक्ट्री पहुंचे तो वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। राहुल गांधी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान कई लोगों ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली। इसके पहले उन्होंने गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे एक व्यक्ति से कहा कि राजनीति करनी है तो सामना करना पड़ेगा, डरना नहीं है। घबराना और डरना नहीं।
Rahul Gandhi ने अलग-अलग संगठनों के लोगों से भी मुलाकात की। कोई अनुसूचित जाति से संबंधित था तो कोई पिछड़ा वर्ग से, तो कोई शिक्षा से संबंधित मामला लेकर आए थे। अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की। एक बुजुर्ग ने स्कूल में कमरे की मांग की, जिस पर राहुल गांधी ने आश्वासन दिया। किसी ने अपनी बच्ची की शादी के लिए तो किसी ने और काम के लिए राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी को रुकवाया और लोगों की समस्याएं सुनी।

 

Rahul Gandhi देश में बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी समस्या

वहीं, लालगंज में आयोजित ‘युवा संवाद’ में राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन भाजपा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। यह सरासर अन्याय है। हम लगातार युवाओं के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। आज हिंदुस्तान का युवा बेरोजगार है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू करके छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया। अगर युवाओं को रोजगार देना है तो छोटे व्यापारियों की मदद करनी होगी, जीएसटी को बदलना होगा, बैंकों के दरवाजे हिंदुस्तान के उद्यमियों के लिए खोलने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान के सामने दो मुद्दे हैं, बेरोजगारी और महंगाई, जिसकी बात भाजपा नहीं करती है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। इसे हटाइए, युवाओं को रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा, जैसे कर्नाटक में मिल रहा है।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर पड़ा पंगा, Rahul Gandhi ने जताई नाराजगी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!