अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए जनता-जनार्दन का आभार – PM Modi

On: February 19, 2025 3:10 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

नई दिल्ली,। गुजरात में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर जीत का परचम लहराया है। PM Modi ने इस जीत पर कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।
नगर निकाय चुनावों में इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा खेमें में खुशी का माहौल है। PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुजरात का भाजपा से रिश्ता न सिर्फ अटूट है, बल्कि उसमें लगातार और मजबूती आ रही है। राज्य में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात के जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह विकास की राजनीति की एक और बड़ी जीत है। इससे हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिनके अथक परिश्रम और प्रयासों से यह शानदार विजय मिली है।”

PM Modi का हर्षिल-मुखवा शीतकालीन यात्रा पर आना प्रस्तावित

 

 

 

 

 

PM Modi 68 नगर पालिकाओं में से 60 में पूर्ण बहुमत हासिल किया

गुजरात में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 नगर पालिकाओं में से 60 में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को केवल एक नगरपालिका में जीत मिली है, जबकि समाजवादी पार्टी ने दो नगरपालिकाओं पर कब्जा किया है। चुनाव परिणामों में तीन नगरपालिकाओं में टाई की स्थिति बनी रही। एक नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, जबकि एक अन्य नगरपालिका में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हो पाया।
नगर निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम में भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल समेत तमाम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!