नई दिल्ली )- दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होते ही Yamuna के अच्छे दिन आने लगे हैं। नदी की सफाई को लेकर कदम उठने शुरू हो गए हैं और उन्हीं कदमों के तहत सफाई की नई मुहिम के तहत आज रविवार से सरकारी पहल की शुरुआत हो गई।के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात का निर्देश दिया है कि समय रहते यमुना नदी को साफ सुथरा किया जाए।
Haryana के हर जिले में बनेगा एक बड़ा प्रोजेक्ट, बजट में घोषणा संभव
Yamuna के पास हाईटेक मशीनें तैनात कर दी गई
इस निर्देश के बाद Yamuna के पास हाईटेक मशीनें तैनात कर दी गई हैं। सबसे पहले, यमुना नदी में जमा कचरा, गाद और अन्य गंदगी को हटाया जाएगा। इसके साथ-साथ नजफगढ़ ड्रेन, सप्लीमेंट्री ड्रेन और अन्य बड़े नालों की सफाई भी शुरू की जाएगी। मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) की क्षमता और कामकाज की रोज़ निगरानी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हो गया है। कचरा निकालने वाली मशीनों,खरपतवार काटने वाली मशीनों और एक ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट ने आज नदी में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कल मुख्य सचिव और ACS (I&FC) से मुलाकात की और उन्हें तुरंत काम शुरू करने के लिए कहा था। एलजी ऑफिस की तरफ से यमुना की सफाई के दो-तीन वीडियो भी शेयर किए गए हैं।

