अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-राज, संग, महा, में गृह विज्ञान विषय की छात्राओं ने हस्त कौशल प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

On: February 15, 2025 8:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राज, संग, महा, में गृह विज्ञान विषय की छात्राओं ने हस्त कौशल प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक,

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान: संघटक राजकीय महाविद्यालय में एमए और बीए गृहविज्ञान विषय की छात्राओं ने हस्त कौशल प्रदर्शनी लगाकर अपनी योग्यता का परिचय दिया।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल और डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में छात्राओं ने अपने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि छात्राओं को अपने हुनर से पहचान मिलती है। इसलिए जीवन में हमेशा अपनी रुचि को पहचान बनाना चाहिए। विषय प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि अपनी कलाओं में निपुणता हासिल की वह प्रदर्शिनी के माध्यम से देखने को मिलता है। छात्राओं ने रंगाई छपाई, टाइ एंड डाई द्वारा दुपट्टा, पाककला, फोल्डिंग रंगोली, शो पीस और अचार आदि के द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डॉ रजनी गुप्ता, डॉ नीति सक्सेना, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नवीन, डॉ राजेश सिंह, मुकुल सोमानी ने छात्राओं द्वारा बनाए गए कौशल कला की प्रशंसा की ।
छात्राओं में एमए की इला सक्सेना, प्रीति, पूजा, अंजलि, किरन लता, रिंकी, बीए की रानी, राधा, हिराबी, अदीबा, तनु, सनाबी, अरीजा नकवी, गुलिस्तां, सोनिका, अरीशा, शीतल, ईजा बी, अखिलेश, रिद्धि माहेश्वरी, विभा सक्सेना रजनी, रतनेश, सायमा, उम्मेकुलसुम, पुष्पा, गुंजन, मितलेश, नीलम, सोनम, सोल्वी आदि ने अपना कला कौशल दिखाया। तनु का मटकी जलजीरा, अदीबा की रसमलाई, रिद्धि के पोहे, सना के छोले चाट और रानी के बंधेज वाले दुपट्टे, इला के बनाये अचार, अंजलि किरन व रिंकी के ड्राइफ्रूट चाट, पूजा व इला के शोपीस सराहे गए।
रोदास, कमल व आशीष का सहयोग रहा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply