अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Mann के आवास के सामने शिक्षकों- पुलिस में झड़प

On: February 13, 2025 5:38 PM
Follow Us:
CM Mann
---Advertisement---

संगरूर: संगरूर में CM Mann के आवास के सामने प्रदर्शनकारी शिक्षकों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। यह झड़पें उस समय हुईं जब प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ.ने लगे । पुलिस ने प्रदर्शनकारी को रोकने की कोशिश की परंतु वे न रुके तो दोनों में झड़प हो गई। झड़प के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

CM Mann – पंजाब AAP में असंतोष नहीं, दिल्ली में अपने विधायकों की गिनती करे कांग्रेस

 

 

 

 

CM Mann की कोठी को घेरने के लिए एकत्रित हुए

 

बुधवार को वेरका मिल्क प्लांट के पास सैकड़ों अध्यापक CM Mann की कोठी को घेरने के लिए एकत्रित हुए और जब वे मुख्यमंत्री की कोठी पर पहुंचे तो वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस मौके पर 6635 ईटीटी टीचर्स यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कंबोज, निर्मल जीरा, सलिंदर कंबोज, जग्गा बोहा, रविंदर कंबोज, जरनैल नागरा, कुलदीप खोखर और दीप बनारसी ने कहा कि 5994 शिक्षकों की भर्ती से पहले 6635 शिक्षकों को तबादले का विशेष मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि लगातार दो साल से ज्यादा समय हो गया है कि 300 से 350 शिक्षक अपना घर छोड़ चुके हैं। इसलिए अगर शिक्षा विभाग की ओर से किसी भी अध्यापक की नौकरी को खतरा हुआ तो तीखा संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर भाईचारा संगठन डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के जिला प्रधान सुखविंदर गिर और ओल्ड पेंशन प्रतिरोध फ्रंट के दलजीत सफीपुर के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे।
इसके बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और 14 फरवरी को शिक्षा मंत्री के साथ बैठक का आश्वासन दिया गया। जिस के चलते प्रदर्शनकारी ने धरना समाप्त कर दिया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!