अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मृणाल ठाकुर – हर भारतीय को देखनी चाहिए फिल्म Emergency

On: February 12, 2025 4:59 PM
Follow Us:
Emergency
---Advertisement---

मुंबई,। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपने पिता के साथ कंगना रनौत की फिल्म Emergency देखी। उन्होंने फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

‘Emergency’ जोड़ती है या तोड़ती है, दर्शक तय करें : कंगना

 

 

 

 

 

 

Emergency देखी और मैं अभी भी उस अनुभव से उबर नहीं पाई

मृणाल ठाकुर ने फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “मैंने अभी-अभी अपने पिता के साथ थिएटर में फिल्म इमरजेंसी देखी और मैं अभी भी उस अनुभव से उबर नहीं पाई हूं। कंगना रनौत की बहुत बड़ी प्रशंसक होने के नाते मैं इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और यह एक मास्टरपीस है।” कंगना रनौत की तारीफ करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “गैंगस्टर से लेकर क्वीन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका, थलाइवी और अब इमरजेंसी तक कंगना ने लगातार अपनी सीमाओं को तोड़ा है और अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा से मुझे प्रेरित किया है। यह फिल्म भी अपवाद नहीं है, कैमरा वर्क, वेशभूषा और अभिनय सभी बेहतरीन हैं।”

Emergency ने आगे कहा, “कंगना आपने एक निर्देशक के रूप में खुद को आगे बढ़ाया

उन्होंने आगे कहा, “मेरा पसंदीदा सीन, दूरबीन के साथ सेना अधिकारी का मार्मिक क्षण, नदी के किनारे के दूसरी तरफ जाने और भावना को बिल्कुल सही तरीके से कैप्चर करना। पटकथा, संवाद, संगीत और संपादन सभी सहज और आकर्षक हैं। मुझे श्रेयस, महिमा, अनुपम सर और सतीश, मिलिंद सर को उनकी भूमिकाओं में चमकते हुए देखना, मुझे बहुत पसंद आया। हर अभिनेता ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”
मृणाल ने कहा कि कंगना आप सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि आप एक सच्ची कलाकार और प्रेरणा हैं। चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने का आपका साहस सराहनीय है और कला के प्रति आपका समर्पण हर एक फ्रेम में स्पष्ट दिखाई देता है। मृणाल ठाकुर ने सभी से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा, “अगर आपने अभी तक Emergency नहीं देखी है तो कृपया खुद पर एक एहसान करें और जल्दी से इसे सिनेमाघरों में देखें। यह हर भारतीय को देखना चाहिए और मैं गारंटी देती हूं कि आप प्रेरित और थोड़े भावुक भी होंगे। इस बेहतरीन फिल्म को बनाने के लिए कंगना और इमरजेंसी की पूरी टीम का शुक्रिया। मैं इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत आभारी हूं।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply