अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Akhilesh अयोध्या आये मगर रामलला के दर्शन में रुचि नहीं ली: भाजपा

On: February 4, 2025 4:00 PM
Follow Us:
Akhilesh
---Advertisement---

अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष Akhilesh यादव अयोध्या आने के बाद भी रामलला के दर्शन को नहीं गये जाे भगवान राम और सनातन के प्रति उनके विरोध को उजागर करता है।

Akhilesh Yadav ने महाकुंभ में वीआईपी लोगों को महत्व देने पर उठाए सवाल

मिल्कीपुर विधानसभा के इनायतनगर में आस्कर केरला पब्लिक स्कूल में पत्रकारो से बात करते हुए उन्होने कहा कि अखिलेश यादव उपचुनाव के प्रचार में अयोध्या आए है। इससे पहले भी वह अयोध्या आ चुके है। प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए उन्हें समय नहीं मिला। लेकिन सियासत वह जरुर करते है। श्री चौधरी ने कहा कि सपा के लोग सनातन धर्म व साधू संतो के बारें में टिप्पणी करते रहते है। उनका स्वभाव व चरित्र सनातन का विरोध करने का रहा है। सपा की सरकार में जिस तरह से अराजकता, गुंडागर्दी, बेइमानी व भ्रष्टाचार रहता था। उस समय पूरी सरकार अराजक तत्वों के संरक्षण में खड़ी रहती थी। इस प्रकार की लगातार घटनाएं रही है। जिसमें सपा का चरित्र माफियाओं व अपराधियों के साथ खड़ा होने का रहा है। आज भाजपा सरकार है। यूपी के विकास के लिए सरकार ने काम किया है। संस्कृति, आस्था व विरासत के आधार पर हम आगे बढ़ रहे है।

Akhilesh योगी सरकार में अपराध में काफी कमी आयी

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम किया है। अपराधियों पर हो रही कार्रवाई की वजह से अपराध में काफी कमी आयी है। सपा की सोच व प्राथमिकताओं में अपना परिवार व जाति है। सपा के लोग अपनी पारिवारिक विरासत को लेकर आगे बढ़ते है।

Akhilesh योगी सरकार की  चर्चा हर जगह हो रही

 

भाजपा हमेशा 140 करोड़ की विरासत को लेकर आगे बढ़ती है। सपा के समय अयोध्या में किस प्रकार गतिविधि होती थी, कारसेवको के नरसंहार का काम सपा की सरकार में हुआ है। आज अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने जो काम किया है। उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। जिस प्रकार से 500 वर्षो के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है और लाखो श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। आज उत्तर प्रदेश निश्चित रुप से देश में सर्वाधिक धार्मिक पयर्टन वाला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश आज बदलते हुए प्रदेश के रूप में सबके सामने है और इसी आधार पर जनता के बीच में है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!