अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ayodhya में श्रद्धालुओं का ‘बसंत’, आंकड़ा एक करोड़ के पार

On: February 4, 2025 3:09 PM
Follow Us:
Ayodhya
---Advertisement---

Ayodhya। रामनगरी ने इस बार एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। 26 जनवरी से बसंत पंचमी यानी तीन फरवरी तक अयोध्या में एक करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसे श्रद्धालुओं का बसंत माना जा रहा है। राम की धुन में श्रद्धालु झूम रहे हैं। चौकस प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच अयोध्या पहुंचने वाला हर श्रद्धालु गदगद है और श्रीराम के साथ-साथ मोदी और योगी के भी जयकारे लगा रहा है। वहीं, सोमवार को बसंत पंचमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान-दर्शन और पूजन किया। भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पहली बार प्रयागराज में महाकुंभ लगा है। पहले ही अनुमान लगा लिया गया था कि महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालु अयोध्या भी पहुंचेंगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखने के लिए शासन के अधिकारियों की भी फौज उतार दी थी। सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी श्रद्धालु को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दो फरवरी को मिल्कीपुर में जनसभा के बाद भी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया था।

Ayodhya‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की मिसाल बनी

 

 

 

 

 

 

Ayodhya श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र राम मंदिर

अयोध्या में बसंत पंचमी पर भोर से ही स्नान शुरू हो गया। दोपहर बाद तक स्नान और दान का सिलसिला जारी रहा। इस बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए मठ-मंदिरों का रुख किया। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में देर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र राम मंदिर बना हुआ है। रोजाना तीन लाख के करीब श्रद्धालु रामलला से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए ट्रस्ट ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दर्शन के लिए 18 घंटे मंदिर खोला जा रहा है। वहीं, हनुमानगढ़ी में भी प्रतिदिन श्रद्धालुओं की कतार दिखाई पड़ रही है। बसंत पंचमी की अयोध्या के मठ मंदिरों में धूम है। साधु-संतों ने रंग खेला। इस दौरान गर्भगृह में विराजमान भगवान को भी अबीर-गुलाल लगाया जाता है। बसंत पंचमी पर गर्भगृह में विराजमान रामलला को नए पीले वस्त्र धारण कराए गए।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!