अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए अनिल विज, बोले- नायब सरकार के खिलाफ करूंगा Dallewal जैसा अनशन

On: January 31, 2025 11:39 AM
Follow Us:
Dallewal
---Advertisement---

अंबाला- हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खड़ा कर दिया हैं। विज ने किसान नेता जगजीत सिंह Dallewal की तरह अनशन करने का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल, बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने हाल ही में अंबाला कैंट सदर थाने के एसएचओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। उन्होंने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को भी फोन कर कहा था कि मुझे सस्पेंशन ऑर्डर चाहिए। लेकिन एसएचओ को सस्पेंड नहीं किया गया है और वह अभी भी ड्यूटी पर हैं। हरियाणा के गृह विभाग ने एसएचओ को सस्पेंड नहीं किया है। गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास है। इस से मंत्री अनिल विज बुरी तरह खफा हो गए हैं। विज के गृह जिले में ही उनके आदेश लागू न होने से उनकी छवि पर भी आंच आई है। ऐसे में अनिल विज ने कहा है कि वे अब ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जब ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में उनकी ओर से दिए आदेशों को लागू नहीं किया जाता तो फिर मीटिंग में जाने का क्या मतलब है। उन्होंने चेतावनी तक दे डाली कि अगर जरूरत पड़ी तो वे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की तरह अनशन भी करेंगे। अनिल विज ने कहा कि मैं अंबाला की जनता के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। अनिल विज ने अंबाला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब मैं ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होऊंगा, क्योंकि इस मीटिंग में जारी आदेशों का पालन नहीं होता। ऐसी बैठकों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे बाकी हरियाणा का तो पता नहीं, लेकिन अंबाला की जनता के हकों के लिए मैं हमेशा लड़ता रहूंगा।

दो महीने से Dallewal का आमरण अनशन जारी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अपनी ही सरकार के खिलाफ Dallewal जैसा अनशन

विज ने कहा कि जिस तरह किसानों की मांगों के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन कर रहे हैं, उसी तरह अगर अनशन करना पड़े तो मैं वो भी करूंगा। 23 दिसम्बर को अंबाला कैंट के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया था। इसमें एक महिला की शिकायत पर एफआईआर न दर्ज करने को लेकर कैंट एसएचओ सतीश कुमार पर विज भड़क गए थे। विज ने एसएचओ से पूछा कि महिला की शिकायत अभी तक दर्ज क्यों नहीं की गई। तू हर चीज में अपनी करता है, तू कौन होता है। पहले एफआईआर दर्ज करो, तेरे अफसर को भी देख लेंगे। पहले शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज करो। विज ने कहा, ‘सस्पेंड करो इसको, चल बाहर। नाराज़ विज ने डीजीपी को फोन लगा दिया और एसएचओ को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए थे।’ लेकिन अब तक एसएचओ काम कर रहे हैं। इससे वह भड़क गए हैं औऱ अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन का ऐलान तक कर दिया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!