अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘यमुना में जहर’ वाले बयान पर सियासत गरमाई, EC ऑफिस जाएंगे Arvind Kejriwal

On: January 31, 2025 11:12 AM
Follow Us:
Arvind Kejriwal
---Advertisement---

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग (Voting) की तारीख नजदीक है। हालांकि, चुनाव (Election) नजदीक आने पर Arvind Kejriwal की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इस बयान को लेकर निर्वाचन आयोग ने अरविंद केजरीवाल को पहले नोटिस के बाद दूसरा नोटिस भी भेजा था औह कई सवाल पूछे थे। अब अरविंद केजरीवाल इन सवालों का जवाब देने शुक्रवार को खुद ही चुनाव आयोग के ऑफिस जाने वाले हैं।

11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे Arvind Kejriwal

चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर यमुना में जहरीले पानी आने के मुद्दे पर बयान से जुड़े 5 सवाल पूछे थे। आयोग ने केजरीवाल से 31 जनवरी को 11 बजे तक जवाब मांगा था। अब जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 11 बजे खुद चुनाव आयोग जाएंगे। केजरीवाल के साथ दिल्ली CM आतिशी, पंजाब CM भगवंत मान भी चुनाव आयोग जाएंगे।

चुनाव आयोग ने Arvind Kejriwal से क्या पूछा?

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि पानी में कहां पर जहर मिलाया गया? कौन सा जहर था? जहर के बारे में पता लगाने के लिए कौन सा तरीका अपनाया गया? चुनाव आयोग ने पानी में जहर मिलाने के मामले में अरविंद केजरीवाल से ऐसे 5 सवाल पूछे हैं। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को इन सवालों का जवाब आज शुक्रवार यानी कि 31 तारीख तक देने को कहा है।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!