अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

श्रीलंकाई नौसेना की Indian मछुआरों पर की फायरिंग, 13 को किया गिरफ्तार

On: January 29, 2025 11:51 AM
Follow Us:
Sri Lankan Navy fired on Indian fishermen, 13 arrested, India expressed displeasure
---Advertisement---

चेन्नई- Indian और श्रीलंका के बीच एक बार फिर से तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। मंगलवार को डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना के दौरान मछली पकड़ने वाले मछुआरे नाव पर सवार थे। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप लगाया है कि वे श्रीलंका के समुद्री जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुस गए थे। श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें श्रीलंका के जाफना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के कोडियाकराई के पास स्थित कराईकल के 20 से अधिक मछुआरे एक मोटरबोट में मछली पकड़ रहे थे। उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की दो गश्ती नौकाओं ने घेर लिया। इस दौरान मछुवारे भाग गए, लेकिन एक मोटरबोट श्रीलंकाई नौसेना के हाथ लगा।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले J&K में फायरिंग, Indian Army ने भी दिया जवाब

 

 

 

 

 

 

 

 

कराईकल के क्लिंजल मेडु गांव के आनंदवेल की नाव में 13 मछुआरे सवार थे, जिनके नाम मणिकावेल, दिनेश, कार्तिकेयन, सेंथामिज, मैविलिनथन, वेत्रिवेल, नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन हैं। इसके अलावा नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन, जो नगाई और मयिलादुथुराई से हैं। श्रीलंकाई नौसेना को दावा था कि मछुआरे मुलातिवु जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे जो श्रीलंका की समुद्री सीमा में है। जब मछुआरे घबराकर भागने लगे, तो उन पर गोली चलाई गई। श्रीलंकाई नौसेना ने बंदूक की नोंक पर नाव में सवार सभी 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गोलीबारी में दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार, घायल मछुआरों को जाफना टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मछुआरों की मोटर बोट भी जब्त कर ली गई है और अन्य मछुआरों को श्रीलंकाई तटरक्षक शिविर में ले जाया गया। मछुआरों को मंगलवार को त्रिंकोमाली अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, मछुआरों पर गोली चलाने और उन्हें नाव सहित गिरफ्तार करने की घटना ने क्लिंजल मेडु गांव में खलबली मचा दी है। महिलाओं ने इकट्ठा होकर मछुआरों पर गोली चलाने की निंदा की और आंसू बहाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से मछुआरों और उनकी नाव को रिहा करने का अनुरोध किया। महिलाओं ने कहा कि मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, उन्हें आतंकवादियों की तरह क्यों गोली मारी गई? मछुआरे चिल्ला रहे थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!