अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Madhya Pradesh : जुआ खेलने से रोकने पर दो परिवारों में विवाद, 4 लोगों को मार डाला

On: January 27, 2025 4:24 PM
Follow Us:
Madhya Pradesh: Dispute between two families over stopping gambling, 4 people killed
---Advertisement---

जबलपुर। Madhya Pradesh के जबलपुर में सोमवार (27 जनवरी) को सनसनीखेज घटना हो गई। जुआ खेलने से मना करने पर साहू परिवार ने दुबे परिवार पर हमला बोल दिया। चाकू, लाठी और डंडों से पीट-पीटकर दुबे परिवार के 6 लोगों को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना तिमरी गांव की है।

Madhya Pradesh में धूम मचाएगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव!

 

 

 

 

हमले में इनकी हुई मौत
पाटन पुलिस के मुताबिक, ​​तिमरी गांव में साहू परिवार के लोगों को दुबे परिवार ने जुआ खेलने से रोका तो विवाद हुआ। झगड़े के बाद मामला शांत हो गया। सोमवार सुबह दुबे परिवार के लोग गांव की ही दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी साहू परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। चाकू, लाठी और डंडों से ताबड़ातोड़ वार किए। हमले में गुंजन, कंचन, अनिकेत और समीर की मौत हो गई। विपिन और छोटू घायल हैं। दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।
CCTV में घटना कैद
सनसनीखेज घटना आरोपी परिवार के मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना से आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करले लगे। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Madhya Pradesh पुलिस बोली-जल्द गिरफ्तारी होगी

विधायक अजय विश्नोई मौके पर पहुंचे हैं। विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय पर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने बताया कि साहू परिवार के लोगों ने दुबे परिवार पर हमला किया है। चार लोगों की मौत हुई है। दो की हालत गंभीर है। कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!