अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कछला पुल पर आग का गोला बनी कार,बाल-बाल बचा परिवार..

On: January 27, 2025 4:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कछला पुल पर आग का गोला बनी कार,बाल-बाल बचा परिवार..

बदायूं।उझानी क्षेत्र में कछला पुल पर आज सोमवार सुबह करीब नौ बजे शॉर्ट सर्किट से बोलेरो गाड़ी में भीषण आग लग गई।देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के दौरान परिवार के लोग गाड़ी से उतरकर पुल पर खड़े होकर गंगा में सिक्के फेंक रहे थे।सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा मीना निवासी राजकुमार ने बताया कि 21 जनवरी को उनके बड़े भाई सियाराम का निधन हो गया था।आज सोमवार सुबह राजकुमार दो कारों से परिवार संग कछला के भागीरथ गंगा घाट पर भाई की अस्थियां विसर्जन करने आ रहे थे। कछला पुल पर पहुंचने के दौरान परिवार के लोगों ने गंगा में सिक्के चढ़ाने की बात कही। इस पर सभी लोग बोलेरो गाड़ी से पुल पर उतरे और गंगा में सिक्के चढ़ाने लगे। इसी बीच गाड़ी के बोनट से धुआं उठता देखा, जिससे सभी हैरत में पड़ गए।

राजकुमार ने धुआं उठता देख  बोनट खोलना चाहा, लेकिन गैस बनने के कारण बोनट नहीं खुल सका।बोनट से आग की लपटें निकलने लगी।आग की लपटें देख राजकुमार ने महिलाओं एवं बच्चों को गाड़ी से दूर कर दिया। कुछ ही देर में आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कछला चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना देकर बुलाया। करीब पौन घंटे बाद दमकल विभाग के कर्मी  पहुंचे, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग को बुझाया।

पुल पर उतरने से टली बड़ी घटना:-राजकुमार ने बताया कि वह और उनका परिवार दो कार में सवार थे। जिस कार में आग लगी है, उसमें परिवार की दो महिलाओं के साथ पांच बच्चे भी सवार थे। परिवार के लोगों ने दूसरे छोर पर भाई की अस्थियां विसर्जन करने की इच्छा जाहिर की थी। इसी बीच कार को पुल के दूसरे छोर पर ले जा रहे थे, लेकिन गंगा में सिक्के प्रवाह करने के चलते सभी लोग कार से पुल पर उतर गए। इसी वजह से कार के बोनट में लगी आग का पता चल गया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply