अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं’, कुंभ में स्नान करने से पहले बोले Amit Shah

On: January 27, 2025 3:31 PM
Follow Us:
'Eager to take blessings of saints', Amit Shah said before taking bath in Kumbh
---Advertisement---

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सोमवार को कुंभ में स्नान करने से पहले अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, “‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में स्नान करेंगे। इस खास मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अमित शाह इस खास मौके पर विधिवत रूप से कुछ अनुष्ठानों को भी संपन्न करेंगे। बता दें कि हाल ही में अपने गुजरात दौरे के दौरान अमित शाह ने महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी लोगों से अनुरोध किया था कि वे महाकुंभ में जरूर शामिल हों।

Amit Shah कुंभ देता है हमें शांति और सौहार्द का संदेश

 

 

 

 

 

 

 

 

अमित शाह ने कहा था, “कुंभ हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है। कुंभ आपसे यह नहीं पूछता है कि आप धर्म, जाति या संप्रदाय से हैं। यह सभी लोगों को गले लगाता है।” शाह ने इस बात पर बल देते हुए कहा था कि जिस तरह एकता का संदेश कुंभ के जरिए दिया जाता है, वैसा संदेश दुनिया का कोई भी कार्यक्रम या समारोह नहीं देता है। इसके साथ ही शाह ने गुजरात के युवाओं से भी अपील की थी कि वे महाकुंभ में जाकर दैवीय अनुभूति का आनंद लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वे अब तक 9 बार महाकुंभ में जा चुके हैं और एक बार अर्धकुंभ में भी हिस्सा ले चुके हैं। बता दें कि 13 जनवरी को महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है, जिसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान संग सम्पन्न होगा। इस खास मौके पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

‘आप’ का मतलब ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’, नरेला में बोले गृहमंत्री Amit Shah

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!