अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘आप’ का मतलब ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’, नरेला में बोले गृहमंत्री Amit Shah

On: January 27, 2025 11:15 AM
Follow Us:
'AAP' means 'party with illegal income', Home Minister Amit Shah said in Narela
---Advertisement---

नई दिल्ली, । दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने रविवार को नरेला में एक चुनावी सभी को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली 8 फरवरी को आप-दा से मुक्त हो जाएगी।

 

पांच लाख तक का इलाज फ्री, Amit Shah ने BJP का संकल्प पत्र-3 किया जारी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

8 तारीख को केजरीवाल के कुशासन का अंत Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 8 तारीख को केजरीवाल के कुशासन का अंत होगा। केजरीवाल के शासन में दिल्ली बद से बदतर हो गई है। पिछले 10 साल में देश के कई राज्यों जहां पर डबल इंजन की सरकार बनी, वे कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन दिल्ली को जलभराव, गंदे पानी, कूड़े से जूझना पड़ रहा है। केजरीवाल ने यमुना की सुध नहीं ली। 8 फरवरी को दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो तीन साल में हम यमुना रिवर फ्रंट बनाकर यमुना को शुद्ध करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों का अपमान किया है। केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताया। शाह ने सवाल करते हुए कहा, “केजरीवाल जी क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से आए मेरे भाई-बहनों को दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है? केजरीवाल ने कहा था कि ये लोग 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज कराकर वापस जाते हैं। देशभर में सभी को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है, लेकिन केजरीवाल के कारण दिल्ली के लोगों को ये फायदा नहीं मिल रहा है। इन्होंने दिल्ली के गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से दूर रखने का पाप किया है। लेकिन दिल्ली वालों, चिंता मत करो, आप-दा जाने वाली है, कमल आने वाला है। हम पांच लाख नहीं, 10 लाख तक का इलाज मुफ्त देंगे।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Amit Shah ने केजरीवाल सरकार पर लगाया आरोप

शाह ने आगे कहा, “इन्होंने (आप) कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि हम कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, लेकिन कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल बनवाया। इन्होंने झूठ बोलकर वोट बटोरा और आगे बढ़ने का काम किया है। आप का मतलब है ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’। दिल्ली के पैसों से ये पंजाब, गुजरात, गोवा का चुनाव लड़ते हैं।”
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? इसके बजाए उन्होंने गुरुद्वारों, मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का काम किया। केजरीवाल सरकार ने हजारों करोड़ रुपये का घपला किया है। यमुना नदी की सफाई को लेकर भी केजरीवाल ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!