अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘भाजपा कभी भी कोरे वादे नहीं करती’, Amit Shah ने संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया

On: January 25, 2025 6:11 PM
Follow Us:
'BJP never makes empty promises', Amit Shah released Part-3 of the resolution letter
---Advertisement---

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। अमित शाह ने संकल्प पत्र पार्ट -3 जारी करते हुए कहा कि हम चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। भाजपा संकल्प पत्र में कभी भी कोरे वादे नहीं करती है।

Amit Shah आज दिल्ली में दो जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे

संकल्प पत्र हमारे कामों की सूची- Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भाजपा के लिए हमारा संकल्प पत्र हमारे कामों की सूची है। ये झूठे वादे नहीं हैं। 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में परफॉरमेंस की राजनीति स्थापित की है।दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे क्लस्टरों, असंगठित मजदूरों, मध्यम वर्ग, पेशेवरों, व्यापारियों और झुग्गीवासियों के साथ बैठकें और परामर्श किया। 1.08 लाख से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए। 62 तरह की समूह बैठकें हुईं और इसके बाद हमारा घोषणापत्र अस्तित्व में आया।”

केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला शख्स नहीं देखा- Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, ‘दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!