अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सुरक्षाबलों की सतर्कता से फिर Naxalite साजिश नाकाम, 21 प्रेशर IED बरामद

On: January 22, 2025 11:53 AM
Follow Us:
Naxalite conspiracy foiled again due to vigilance of security forces, 21 pressure IEDs recovered
---Advertisement---

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों पर हमले की Naxalite की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में प्लांट किए गए 21 प्रेशर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए हैं। इनमें से 12 आईईडी दो-दो किलोग्राम और 9 आईईडी एक-एक किलोग्राम की क्षमता वाले थे। इनके विस्फोट से बड़ी तबाही मचाई जा सकती थी। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर इन सभी बमों को बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया है। बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने सेरेंगदा गांव में Naxalite के एक डंप को भी ध्वस्त कर दिया। सर्च के दौरान विस्फोट में इस्तेमाल की जाने वाली 55 जिलेटिन स्टिक भी बरामद हुई है। एसपी को सूचना मिली थी कि जिले के पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सली दस्ते का मूवमेंट है। इसके आधार पर चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर की कुल 14 बटालियन के जवानों ने पूरे इलाके में ऑपरेशन चलाया। सूचना थी कि जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जगह-जगह पर आईईडी बम प्लांट किए गए हैं। ऐसे में ऑपरेशन में बेहद सतर्कता बरती गई।

सुरक्षाबलों ने मार गिराए 12 Naxalites, सुबह से जारी है रुक- रुक कर फायरिंग

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके पहले 12 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने छह आईईडी बरामद किए थे। प्रतिबंधित Naxalite संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन ने अपने दस्तों के साथ झारखंड के कोल्हान इलाके के जंगलों में पनाह ले रखी है। झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों ने Naxalite के खात्मे के लिए निर्णायक अभियान शुरू किया है। केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक झारखंड में नक्सलियों के पूरी तरह सफाए का लक्ष्य तय किया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply