अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारतीय महिला और पुरुष टीमों को खो खो विश्व कप जीतने पर PM Modi ने दी बधाई

On: January 20, 2025 11:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली, । भारतीय महिला और पुरुष टीमों ने रविवार को पहले खो खो विश्व कप 2025 के खिताब जीत लिए। दोनों टीमों की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। PM Modi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज भारतीय खो खो के लिए एक महान दिन है। खो खो विश्व कप का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष खो खो टीम पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। उनका धैर्य और समर्पण सराहनीय है। यह जीत युवाओं के बीच खो खो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।” पोस्ट में PM Modi ने लिखा, “भारतीय महिला टीम को पहली बार खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई! यह ऐतिहासिक जीत उनके अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का परिणाम है। “इस जीत ने भारत के सबसे पुराने पारंपरिक खेलों में से एक को और अधिक सुर्खियों में ला दिया है, जिससे देश भर के अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरणा मिली है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक युवाओं के लिए इस खेल को अपनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो : PM Modi ने दिया 7सी मोबिलिटी सॉल्यूशन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष टीम ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया पहले खो खो विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में नेपाल को 54-36 से हराया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था। कप्तान प्रतीक वाईकर और टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी रामजी कश्यप के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल के खिलाफ खेले गए फाइनल में 54-36 से जीत दर्ज की। भारतीय महिला टीम ने भी खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को मात दी थी। महिला टीम ने 78-40 से नेपाल को हराया।

PM Modi की सुरक्षा में चूक मामले में 25 किसानों के गिरफ्तारी वारंट जारी, विरोध

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!