अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव से Rajnath Singh ने की बातचीत

On: January 17, 2025 11:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर इंग्लैंड से चर्चा की। दोनों देशों के बीच हुई इस चर्चा में विमानों के जेट इंजन जैसी डिफेंस टेक्नोलॉजी के मामलों पर बात की गई। यह चर्चा भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh और ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव जॉन हीली के बीच हुई। कई देशों के वरिष्ठतम नेतृत्व को रक्षा मंत्री की ओर से एयरो इंडिया-2025 के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित भी किया जा रहा है। इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने गुरुवार को ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव जॉन हीली के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने चल रहे रक्षा सहयोग मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों में गति बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Rajnath Singh ने डीआरडीओ मुख्यालय का किया दौरा, बोले- रक्षा सुधारों में DRDO निभाएगा अहम भूमिका

 

 

 

 

 

 

 

 

रक्षा मंत्री और ब्रिटेन के रक्षा राज्य सचिव ने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और जेट इंजन जैसे विशिष्ट रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच हुई उत्कृष्ट प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हाल ही में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन के विषय में आशय पत्र पर हस्ताक्षर करने पर भी संतोष व्यक्त किया। दोनों मंत्रियों ने एक-दूसरे के प्रशिक्षण संस्थानों में सैन्य प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। इंडो-पैसिफिक पर ब्रिटेन के बढ़ते फोकस के साथ, दोनों पक्ष 2025 में संयुक्त कार्य और बढ़ी हुई समुद्री भागीदारी की संभावनाओं का पता लगाएंगे। भारत और इंग्लैंड की सेनाएं विभिन्न संयुक्त सैन्य अभ्यास एक साथ करती रही हैं। दिल्ली में विभिन्न देशों के 150 से अधिक मित्र देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को हाल ही में एक निमंत्रण पत्र भेजा गया था। यह निमंत्रण नई दिल्ली में एक गोलमेज बैठक के लिए था। बैठक में रक्षा मंत्री Rajnath Singh भी शामिल थे। राजनाथ सिंह ने 10 जनवरी को नई दिल्ली में एयरो इंडिया 2025 की भूमिका के रूप में राजदूतों की गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की थी। 150 से अधिक मित्र देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को बैठक में एयरो इंडिया 2025 के प्रमुख कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply