अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kerala में स्कूल बस पटलने से पांचवी की छात्रा की मौत, 18 घायल

On: January 2, 2025 12:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

,कन्नूर। Kerala के कन्नूर जिले के वलाक्काई में बुधवार को एक स्कूल बस पलटने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई और 18 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस में सवार छात्रा खिड़की से बाहर गिर गई और बस के पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। यह बस जिले के कुरुमाथुर स्थित चिन्मय स्कूल की थी।
मृतक छात्रा की पहचान नेद्या एस राजेश के रूप में हुई है और वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। घायल विद्यार्थियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के समय बस में 20 विद्यार्थी सवार थे।
13 गंभीर छात्रों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
बस ने दूसरे वाहन को रास्ता देते समय नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गई। 13 गंभीर छात्रों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हलचल मच गई। सभी लोग मौके पर आकर राहत व बचाव में जुट गए।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!