ठाणे। महाराष्ट्र के पूर्व DGP Sanjay Pandey की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, जबरन वसूली के मामले में ठाणे पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं। संजय पांडे बुधवार शाम को पुलिस के सामने पेश हुए थे। बता दें कि पूर्व डीजीपी के अलावा 6 अन्य लोगों पर जबरन वसूली का आरोप है। पांडे करीब तीन घंटे तक क्राइम ब्रांच के दफ्तर में रहे। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने पांडे को इसी साल अक्टूबर में 3 जनवरी 2025 तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी।
ठाणे पुलिस ने पूर्व DGP Sanjay Pandey से दर्ज किया बयान
On: December 12, 2024 12:39 PM

---Advertisement---
