अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news : दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे व्यापारी के साथ प्रधान पुत्र व उसके गुर्गौ ने की गाली गलौज मारपीट, जान से मार देने की धमकी

On: October 13, 2024 5:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे व्यापारी के साथ प्रधान पुत्र व उसके गुर्गौ ने की गाली गलौज मारपीट, जान से मार देने की धमकी

रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए व्यापारी ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान : बाजार विल्सन गंज के राइन मार्केट स्थित फाइव स्टार शोरूम बंद करके बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहे साजेब पुत्र शाहिद निवासी शाहबाजपुर को को रात 9:30 बजे की लगभग प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के निकट ग्राम हमूपुर चमरपुरा की ग्राम प्रधान के पुत्र असद ने अपन दो गुर्गौ के साथ चार पहिया वाहन में सवार होकर पीछा करते हुए बाइक में टक्कर मार दी तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट के जब व्यापारी साजेब ने ऐसा न करने को कहा तो उपरोक्त हमलावर गाली गलौज करते हुए भाग गए पीड़ित साजेव ने मामले की सूचना तत्काल अपने पिता तथा व्यापारियों को दी को भारी तादाद में व्यापारी एवं परिजन थाना कोतवाली पहुंच गए और प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पुत्र असद उसके साथ गुर्गों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच कर व्यापारियों को रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया । तब व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ और व्यापारी अपने घरों को चले गए ।

पीड़ित साजेब का कहना है कि उपरोक्त ग्राम प्रधान पुत्र असद पर उसके काफी समय से पैसे आ रहे थे उसने कई बार तकादा भी किया परंतु उसने पैसे नहीं दिए बल्कि उसने धमकी दी कि तुझे पैसे ले मिले तो ले ले प्रधान पुत्र असद द्वारा व्यापारी साजेब को दी गई धमकी से साजेब भयभीत दिखाई दे रहा है। चर्चा है पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान पुत्र असद के साथ घटना को अंजाम देने वाले दोनों गुर्गौ को पुलिस ने नशे की हालत में हिरासत में ले लिया है जिससे व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ है । घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply