fbpx

Haryana Election 2024:हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका

Haryana Election 2024 शुक्रवार को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए भूपिंदर हुड्डा और चौधरी उदयभान की मौजूदगी में खट्टर सरकार में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज ने कांग्रेस का दामन थामा

कर्णदेव कंबोज हरियाणा में ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं कंबोज समाज में वे अच्छी पकड़ रखते हैं इतना ही नहीं कंबोज ने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया है बता दें कि कर्णदेव कंबोज वहीं नेता हैं जिन्होंने हालही में सीएम नायब सैनी से हाथ नहीं मिलाया था

Haryana Election 2024 कर्णदेव कंबोज 2014 से 19 तक खट्टर सरकार में मंत्री रहे थे

वे 2019 का चुनाव हार गए थे हरियाणा के करनाल में इंद्री विधानसभा में बीजेपी के टिकट वितरण से पूर्व विधायक कर्णदेव कंबोज नाराज चल रहे थे कंबोज रादौर और इंद्री से टिकट चाह रहे थे टिकट नहीं मिलने से उनकी नाराजगी भी सामने आई थी

Haryana Assembly Elections 2024:आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में गठबंधन पर बात नहीं बनी

इसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी माना जा रहा है कि इस चुनाव में जाट और नॉन जाट की राजनीति करने वाले बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ सकते हैं कर्णदेव कंबोज खट्टर सरकार में मंत्री भी रहे थे

Haryana Election 2024 विधानसभा चुनाव में टिकट की डिमांड कर रहे थे टिकट नहीं मिलने से कंबोज नाराज थे

Haryana Election 2024 हालांकि उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहल की थी सीएम खुद उन्हें मनाने भी गए सीएम सैनी ने उनसे हाथ मिलने की भी कोशिश की थी लेकिन कंबोज ने हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़ लिया था इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने पोस्ट में लिखा ष्कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है  पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Leave a Comment