अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 : पंजाब की इन सीटों पर जानिए किसकी हुई जीत और किसकी हुई हार

On: June 5, 2024 2:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Punjab Lok Sabha Election Result 2024 : जैसा की आप सभी जानते है कि 4 जून पॉलिटिक्स के लिए सबसे बड़ा दिन था वहीँ आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे पंजाब चुनाव की जी हाँ पंजाब लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां से कांग्रेस ने 13 में से सात सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं आम आदमी पार्टी को तीन सीटें मिली हैं. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के हाथ भी एक सीट लगी है, जबकि दो सीट निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं. वहीं बीजेपी का पंजाब में सूपड़ा साफ हो गया है.

 

 

Punjab Lok Sabha Election : आपको बताते चले कि पंजाब की जालंधर सीट राज्य की सबसे हॉट सीट थी. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के प्रत्याशी थे. वहीं उन्होंने जालंधर सीट से 1,75, 993 वोटों से जीत हासिल की है. उनके खिलाफ बीजेपी ने सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया था, जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से यहां से पवन कुमार टीनू चुनावी मैदान में थे.

 

 

Punjab Lok Sabha Election : वहीँ दूसरी ओर पंजाब की बठिंडा सीट भी चर्चाओं में रही और अब यहां से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर ने जीत दर्ज कर ली है. कौर ने बठिंडा से 49, 656 वोटों से जीत हासिल की है. यहां उनका मुकाबला परमपाल सिंह सिद्धू से था.

 

 

Punjab Lok Sabha Election : इतना ही नहीं चंडीगढ़ लोकसभा सीट भी वीआईपी सीटों में शामिल है. यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी ने चुनावी मुकाबला जीत लिया है. तिवारी ने बीजेपी के संजय टंडन को इस चुनाव में मात दे दी है.

 

 

पंजाब की खडूर साहिब सीट भी इस बार चर्चाओं में है. क्योंकि यहां से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने चुनाव जीत लिया है. अमृतपाल को 1,97,120 मतों से जीत मिली है. वहीं इस सीट से कांग्रेस की तरफ से कुलबीर सिंह जीरा चुनावी मैदान में थे. वहीं शिअद ने यहां से विरसा वल्टोहा चुनाव लड़ रहे थे.

 

 

Punjab Lok Sabha Election 

 

 

 

 

 

Xiaomi, Samsung, Realme, Oneplus, Oppo, Vivo के ये स्मार्टफोन दे रहे दमदार फीचर्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!