अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Congress पार्टी छोड़ हो सकते है दलवीर गोल्डी इस पार्टी में शामिल

On: May 1, 2024 12:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Congress  News : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक दलवीर गोल्डी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज शाम तक गोल्डी को पार्टी में शामिल कर सकते हैं।

 

 

 

आपको बताते चले कि दलवीर सिंह गोल्डी ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस पार्टी के संगरूर के जिला अध्यक्ष भी थे। गत दिवस इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप से निराश होकर यह फैसला ले रहे हैं।

 

 

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा शेयर करते हुए लिखा कि, ”मैं अपने परिवार और जो लोग मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं उनके लिए पूरे मन से आज यह फैसला ले रहा हूं, मेरे साथी भी अच्छी तरह से जानते हैं कि यह फैसला लेना मेरे लिए कितना मुश्किल था।

 

 

 

आपको बतादें कि कांग्रेस ने उन्हें संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावेदार माना था, लेकिन कांग्रेस ने सुखपाल सिंह खैहरा को संगरूर से टिकट दे दिया। इसके बाद गोल्डी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी निराशा जाहिर की।इसके बाद सुखपाल खैहरा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत कई कांग्रेसी उन्हें मनाने पहुंचे थे।

 

 

Source News Link

 

 

Yamaha का ये स्कूटर धांसू फीचर्स से मचा रहा मार्किट में धमाल, जानिए कीमत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!