अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

uttrakhand:पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट, चंपावत में विकास के लिए 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

On: February 14, 2024 7:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---
uttrakhand :पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट, चंपावत में आयोजित संग्ज्यू-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास के लिए 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की (16215.76) कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक आयोजित विशाल रोड शो में भी प्रतिभाग किया।

uttrakhand पुलिस की महिला जवानों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान uttrakhand मुख्यमंत्री श्री धामी ने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन कर uttrakhand प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने महिला समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के साथ ओखली में धान कूटने, रिंगाल की टोकरी बुनने के साथ ही बर्तन बनाने की कला को भी जाना।
स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक भी काटा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं के साथ झोड़ा, चाचरी व होली गायन में प्रतिभाग कर पुरानी यादों को सांझा किया।

uttrakhand कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही 4 सहकारी समितियों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाइसेंस भी वितरित किए।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जनपद की ग्राम खिरद्वारी की एक मात्र वनराजी जनजाति के 14 परिवारों को भूमि पट्टे भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है।

uttrakhand समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है।

अपने संबोधन में uttrakhand  मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। यहॉं के विकास का मॉडल अन्य हिमालयी राज्यों को भी एक संदेश व अनुकरणीय करेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने और लोहाघाट होली महोत्सव को प्रतिवर्ष राजकीय अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम सभा चमलदेव के धौलीसीलिंग में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा करने के साथ ही ग्राम पंचायत बालिक रोड के तोक जोशीखोला, उनकी तोक से शमशान घाट तक 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण करने की घोषणा की।
uttrakhand:पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट, चंपावत में विकास के लिए 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
uttrakhand:पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट, चंपावत में विकास के लिए 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद श्री अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री श्री गणेश भंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल समेत कई लोग मौजूद रहे। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!