अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ में पुलिस ने अलहम्द बरातघर में मारा छापा….चार महिला डांसर के साथ 29 लोग पकड़े

On: January 27, 2024 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं। बरातघर में शुक्रवार रात जन्मदिन की पार्टी में बिना अनुमति के महिला डांसर बुलाई गईं। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बरातघर में छापा मारा। पुलिस ने मौके से चार महिला डांसर और 29 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ की गई।

 

 

बाहर से कुछ महिला डांसर बुलाई गई

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अलहम्द मैरिज लॉन का है। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अलहम्द मैरिज लॉन में बिना अनुमति के डांस पार्टी चल रही है। इसके लिए बाहर से कुछ महिला डांसर बुलाई गई हैं। सभी लोग डांसरों को घेरे खड़े हैं और उनसे अश्लील डांस कराया जा रहा है।

 

 

पुलिस ने 29 लोगों को पकड़ लिया। चार महिला डांसर को भी पकड़ा गया है।

बदायूँ में पुलिस ने अलहम्द बरातघर में मारा छापा….चार महिला डांसर के साथ 29 लोग पकड़े

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने 29 लोगों को पकड़ लिया। चार महिला डांसरों को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि राजनीति से जुड़ा एक व्यक्ति बरातघर में यह कार्यक्रम आयोजित करा रहा था। अपने पुलिस स्टेशन को जानें एक क्लिक पर

पुलिस ने उसके साथ ही बरातघर के मैनेजर को भी पकड़ा है। सभी को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है। अभी उनसे पूछताछ चल रही है, उसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। बदायूँ में बोले cm yogi अयोध्या में रामलला के साथ हुई भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा….यही रामराज्य है।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply