अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Yogi ने बदायूं पहुंचकर बायोगैस प्लांट का किया उद्धघाटन, जिले को 44 नई परियोजनाओं की दी सौगात।

On: January 27, 2024 7:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ।CM Yogi  ने बदायूं जिले को 44 नई परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने दातागंज तहसील के सैजनी में आयोजित कार्यक्रम के मंच से बटन दबाकर इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सैजनी में एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया।CM Yogi ने कहा कि बायोगैस प्लांट किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और पर्यावरण रक्षा का नया माध्यम बनने जा रहा है। यूपी के आठ जिलों में बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं।

 

 

 

CM Yogi आज शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे दातागंज पहुंचे।

उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी यहां पहुंचे। मंच पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने चांदी का राम मंदिर और राम दरबार भेंट कर CM Yogi का स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री को भगवान का अष्टधातु की मूर्ति भेंट की है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार के कार्यों को गिनाया।

 

 

 

CM Yogi यूपी में तेजी से हो रहा विकास 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति इस देश के सभी राज्यों में सबसे शानदार है। जो योजनाएं जून 2015 से शुरू हुई हैं और CM Yogi के सीएम बनने के बाद प्रगति बहुत तेजी से बढ़ी है। देश में सबसे अच्छी प्रगति है। योगी के आने से पहले कहा जाता था कि यूपी बीमारू राज्य है और अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन बनने जा रही है। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिनकी अर्थव्यवस्था इतनी नहीं है। उन्होंने कहा कि अकेले यूपी में 100 से अधिक कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट बनने जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम स्थल पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम से एक दिन पहले एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।  बदायूँ में बोले cm yogi अयोध्या में रामलला के साथ हुई भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा….यही रामराज्य है।

 

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का बायोगैस प्लांट बनना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। बायोगैस प्लांट किसानों की आय को दोगुना करने में मील का पत्थर साबित होगा। इसके चालू हो जाने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। किसानों को पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पराली और गोबर का इस्तेमाल इस प्लांट में हो सकेगा। इस प्लांट से एक दिन में 14 टन कम्प्रेस्ड गैस पैदा होगी। Official Webside up

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!