अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Panjab news:मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना के गांव रामगढ़ सरदारां में अग्निवीर जवान अजय सिंह के घर पहुंच शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा

On: January 25, 2024 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना के गांव रामगढ़ सरदारां में अग्निवीर जवान अजय सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा और कहा कि गांव के स्कूल का नाम शहीद अजय के नाम पर होगा। यही नहीं गांव में शहीद के नाम पर स्टेडियम भी बनेगा। इसके साथ ही सीएम मान ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात भी कही और कहा कि परिवार के सदस्यों की हर संभव मदद की जाएगी।

 

 

 

इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शहादत की कोई कैटेगरी नहीं होनी चाहिए

शहीद.शहीद ही होता है। इसमें कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। पंजाब सरकार हर दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। आपको बता दें 6 बहनों का इकलौता भाई अजय सिंह केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर स्कीम की पहली भर्ती दौरान जनवरी 2023 में देश की सेवा के लिए गया भारतीय सेना में भर्ती हुआ था।पंजाब कैबिनेट में फरिश्ते स्कीम,सीएम दी योगशाला,अध्यापकों की तबादला नीति सहित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात भी कही और कहा कि परिवार के सदस्यों की हर संभव मदद की जाएगी।

23 वर्षीय अग्निवीर जवान अजय सिंह 6 बहनों का अकेला भाई था गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जम्मू.कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पोखरा चौकी के पास जवान गश्त कर रहे थे इस दौरान तीन जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के दौरान अग्निवीर जवान अजय सिंह शहीद हो गए वहीं 2 जवानों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है   वह 6 महीने पहले अपनी पहली छुट्टी पर घर आया था।panjab sarkar

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!