अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मूसाझाग थाना क्षेत्र में चार बैलों को चोरी कर उनकी हत्या करने बाले अज्ञात तस्करों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर,

On: October 7, 2023 6:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मूसाझाग थाना क्षेत्र में चार बैलों को चोरी कर उनकी हत्या करने बाले अज्ञात तस्करों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर,

बिनावर थाना क्षेत्र के बाद मूसाझाग इलाके में शुक्रवार रात तस्करों ने चार बैलों को चोरी कर फिर कर दी हत्या।

बदायूं।बिनावर थाना क्षेत्र के बाद मूसाझाग इलाके में शुक्रवार रात चार बैलों की चोरी करके उनकी हत्या कर दी गई। चारों बैलों को तस्करों ने हथिनीभूड़ और भैंरो नगला गांव से चोरी किया था। रात में ही उन्हें खेतों में खींचकर ले जाने के बाद उन्हें मार डाला और उनका मांस गाड़ियों में भरकर ले गए। खेतों में उनके अवशेष पड़े मिले। पुलिस ने बैलों के अवशेषों को दफन कराकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव भैंरो नगला निवासी हीरालाल ने शुक्रवार रात अपने बैलों को पशुशाला में बांध दिया था और घर जाकर सो गए। सुबह पशुओं को जब चारा डालने पहुंचे तो उन्होंने अपने दोनों बैल नदारद देखे। वह तुरंत बैलों की खोजबीन में जुट गए। वह बैलों को खोजते हुए खेतों में पहुंचे, जहां उनको उनके अवशेष पड़े मिले।

सूचना पर गांव के और भी लोग भी आ गए। सूचना पर एसओ शिवेंद्र भदौरिया और बाद में सीओ उझानी शक्ति सिंह भी पहुंच गए। वह मामले की छानबीन कर ही रहे थे कि तभी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ में भी दो बैलों की हत्या कर दी गई है। भैंरो नगला में जानकारी जुटाने के बाद इंस्पेक्टर और सीओ हथिनीभूड़ गांव भी गए।
ग्राम हथिनीभूड़ निवासी ब्रजलाल ने बताया कि वह अब भी अपने बैलों से खेतीबाड़ी कर रहे थे। उन्होंने अपने बैलों को पशुशाला में बांध दिया था। सुबह आकर देखा तो दोनों गायब थे। इससे वह बैलों को खोजते हुए खेतों की ओर गए। जहां एक खेत में उनके बैलों के अवशेष पड़े मिले। थाना पुलिस ने यहां भी अवशेषों को दफन कराया। इस संबंध में पुलिस ने ब्रजलाल की तहरीर पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।तस्करों को तलाश किया जा रहा है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!