अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

(कार्यवाई) सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर,सपा नेता देते रहे ये हवाला

On: July 26, 2023 1:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

(कार्यवाई) सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, नेता देते रहे ये हवाला, एक घंटे में जमींदोज हुआ भवन

बदायूं। उसावां में कल मंगलवार को गूरा बाईपास के नजदीक मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे बने सपा कार्यालय को जेसीबी से गिरा दिया गया। तहसीलदार दातागंज छविराम सिंह, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी रवि कुमार और लेखपाल राहुल सिंह पुलिस बल और जेसीबी लेकर दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे। इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय का ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया।

 

 

इस दौरान सपा कार्यकर्ता अमरपाल यादव ने उस जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला दिया,

लेकिन अधिकारियों ने एक घंटे में जेसीबी से सपा कार्यालय को जमीदोंज कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने पड़ोस में बने पूर्व प्रधान सत्यवती पत्नी स्व. अनेगपाल यादव के मकान की तरफ जेसीबी मोड़ दी और उनका टीन शेड को तोड़ दिया। सत्यवती और उनकी पुत्री रीता ने अधिकारियों से बात करते हुए घर न तोड़ने को कहा।

 

 

लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन

अधिकारियों ने उनकी बात को मानते हुए 30 जुलाई तक का समय दे दिया है। इस दौरान हाईवे पर तमाम लोगों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में सपा नेता कैप्टन अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल द्वेष भावना से काम कर रही है। यह कार्यालय करीब बीस साल पुराना था। इनके लिए केवल समाजवादी पार्टी कार्यालय अवैध था। और बाकी मकानों के लिए कुछ नहीं। पूर्व प्रधान कागजात दिखाते रहे लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुनी। मनमानी करते हुए कार्यालय तोड़ दिया।

सपा

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply