अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुजरिया में विधुत उपकेंद्र पर बदमाशों ने बोला धावा, विधुत कर्मचारियों को बंधक बनाकर की जमकर लूटपाट,

On: July 6, 2023 5:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुजरिया में विधुत उपकेंद्र पर बदमाशों ने बोला धावा, विधुत कर्मचारियों को बंधक बनाकर की जमकर लूटपाट,

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के विधुत उपकेंद्र में बुधवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाश पीछे से फेसिंग काटकर विधुत उपकेंद्र में घुस आए। बदमाशों ने विधुत कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कॉपर का तार और ट्रांसफार्मर का तेल लूटकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

विधुत उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी राकेश पाल और एसएसओ इंग्लिश चारपाई पर लेटे हुए थे।

रात में अचानक बदमाशों ने पीछे से कंबल डालकर दोनों कर्मचारियों को दबोच लिया और उन्हें रस्सी से हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। सभी बदमाशों ने विधुत उपकेंद्र से कॉपर की छह एलपी बुसिंग और ट्रांसफार्मर का तेल लूट लिया। सुबह 4: 30 बजे तक बदमाश लूटपाट करते रहे। इसके बाद मौके से भाग हो गए।

बदायूँ पुलिस

कर्मचारियों ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी। बदमाश विधुत केंद्र से एक बाइक भी ले गए लेकिन वह उसे पीछे गड्ढे में फेंककर भाग गए। तब कहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जेई रणवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों ने काफी लूटपाट की है। वह कितने का सामान लूट कर ले गए हैं, इसका स्टीमेट बनाया जा रहा है। थाना पुलिस ने विधुत केंद्र पहुंचकर छानबीन की है।

उपकेंद्र

सचिवालय

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!