मुजरिया में विधुत उपकेंद्र पर बदमाशों ने बोला धावा, विधुत कर्मचारियों को बंधक बनाकर की जमकर लूटपाट,

मुजरिया में विधुत उपकेंद्र पर बदमाशों ने बोला धावा, विधुत कर्मचारियों को बंधक बनाकर की जमकर लूटपाट,

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के विधुत उपकेंद्र में बुधवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाश पीछे से फेसिंग काटकर विधुत उपकेंद्र में घुस आए। बदमाशों ने विधुत कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कॉपर का तार और ट्रांसफार्मर का तेल लूटकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

विधुत उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी राकेश पाल और एसएसओ इंग्लिश चारपाई पर लेटे हुए थे।

रात में अचानक बदमाशों ने पीछे से कंबल डालकर दोनों कर्मचारियों को दबोच लिया और उन्हें रस्सी से हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। सभी बदमाशों ने विधुत उपकेंद्र से कॉपर की छह एलपी बुसिंग और ट्रांसफार्मर का तेल लूट लिया। सुबह 4: 30 बजे तक बदमाश लूटपाट करते रहे। इसके बाद मौके से भाग हो गए।

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

बदायूँ पुलिस

कर्मचारियों ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी। बदमाश विधुत केंद्र से एक बाइक भी ले गए लेकिन वह उसे पीछे गड्ढे में फेंककर भाग गए। तब कहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जेई रणवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों ने काफी लूटपाट की है। वह कितने का सामान लूट कर ले गए हैं, इसका स्टीमेट बनाया जा रहा है। थाना पुलिस ने विधुत केंद्र पहुंचकर छानबीन की है।उपकेंद्र

सचिवालय

Leave a Comment